
Bilaspur में मौसाजी-स्वीट्स के सभी संस्थानों पर GST की रेड
रेड की शुरुआत सुबह से, टीम ने कई शाखाओं को एक साथ घेरा
बिलासपुर में गुरुवार को GST विभाग की टीम ने मौसाजी-स्वीट्स समूह की सभी शाखाओं पर एक साथ छापेमारी की। शिकायत मिली थी कि संस्थान लंबे समय से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहा है। इसी आधार पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित सभी आउटलेट्स को टैगरेट किया।

दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले गए
छापेमारी के दौरान GST अधिकारियों ने संस्थान के अकाउंट बुक, बिलिंग सॉफ्टवेयर, स्टॉक रजिस्टर और टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत जांच की। टीम ने कंप्यूटर सिस्टम और हार्ड डिस्क को भी स्कैन किया, ताकि वास्तविक बिक्री और घोषित बिक्री के बीच अंतर की पुष्टि की जा सके।
आधी रात तक चलती रही जांच, हो सकते हैं बड़े खुलासे
सूत्रों के अनुसार, टीम को कई दस्तावेजों में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। जांच देर रात तक जारी रही और अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद ही टैक्स चोरी का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक बयान देने से मना कर दिया है।

संस्थान के कर्मचारियों से पूछताछ
GST टीम ने मौसाजी-स्वीट्स के मैनेजरों और अकाउंट स्टाफ से भी पूछताछ की। यह जांचा गया कि बिलिंग प्रक्रिया किस तरह संचालित की जा रही थी और क्या सभी बिक्री नियमित रूप से GST पोर्टल पर दर्ज की जा रही थीं या नहीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



