March 4, 2026
संचार साथी ऐप पर बवाल: ‘जबरदस्ती नहीं, चाहें तो डिलीट करें’—सरकार ने जासूसी के आरोपों को किया खारिज

संचार साथी ऐप पर बवाल: ‘जबरदस्ती नहीं, चाहें तो डिलीट करें’—सरकार ने जासूसी के आरोपों को किया खारिज

Dec 2, 2025

नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग द्वारा मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के निर्देश पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इसे नागरिकों की जासूसी करने की कोशिश बताया, वहीं सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह ऐप अनिवार्य नहीं होगा बल्कि पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो वह इसे न रजिस्टर करे और चाहें तो फोन से डिलीट भी कर सकता है।

इसे रखना या हटाना पूरी तरह उपभोक्ता की पसंद

सिंधिया ने कहा, “यह ग्राहकों की सुरक्षा का मामला है। देश में कई लोग नहीं जानते कि उनके पास फ्रॉड से बचाने वाला एक ऐप मौजूद है। इसलिए जागरूकता बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन इसे रखना या हटाना पूरी तरह उपभोक्ता की पसंद है।”

 

कांग्रेस ने बताया स्नूपिंग ऐप

वहीं विपक्ष ने इस ऐप को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इसे “स्नूपिंग ऐप” बताया और नागरिकों की प्राइवेसी का उल्लंघन कहा। कार्ति चिदंबरम ने सरकार की तुलना रूस और नॉर्थ कोरिया की नीतियों से की।

90 दिन की डेडलाइन

DoT ने मोबाइल कंपनियों को ऐप प्री-इंस्टॉल करने के लिए 90 दिन की डेडलाइन दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि यह कदम केवल साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, न कि निगरानी के लिए। मामले को लेकर राजनीति अभी और गर्म होने की उम्मीद है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix