
Bilaspur नगर निगम में 15.62 लाख की टैक्स गड़बड़ी
अब निगम के सभी 8 जोन में होगी जांच
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली से जुड़ी एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। तिफरा जोन-2 में निगम के एक कर्मचारी द्वारा टैक्स की राशि जमा न कराकर उसे लेकर फरार हो जाने का खुलासा हुआ है। यह गड़बड़ी करीब 15 लाख 62 हजार 654 रुपए की बताई जा रही है।
ऑडिट टीम की जांच में सामने आई गड़बड़ी
निगम की ऑडिट टीम ने नियमित जांच के दौरान पाया कि तिफरा जोन-2 में टैक्स कलेक्शन के नाम पर वसूला गया पैसा निगम के खातों में जमा नहीं किया गया है। रिकॉर्ड खंगालने पर यह स्पष्ट हुआ कि वसूली की गई पूरी राशि कर्मचारी ने अपने पास ही रख ली और इसके बाद वह फरार हो गया।
कमिश्नर का निर्देश: सभी 8 जोन का होगा ऑडिट
घटना सामने आते ही नगर निगम कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 8 जोन में विशेष ऑडिट करवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि यदि अन्य जोन में भी इस तरह की अनियमितताएँ सामने आती हैं तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
FIR की तैयारी, विभाग में हड़कंप
वित्तीय गबन का मामला उजागर होने के बाद निगम अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं विभाग अब पुराने रिकॉर्ड खंगालकर यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं और भी इस तरह की गड़बड़ी तो नहीं हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



