
राजस्थान में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा: विस्फोटक से भरी पिकअप वैन जब्त, टला़ बड़ा हादसा…
राजस्थान : देश में आतंक की साजिश को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक से लदी एक पिकअप वैन को जब्त कर बड़ी वारदात को टाल दिया। यह विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि एक धमाके में 10 किलोमीटर तक का इलाका तबाह हो सकता था।
पूरे क्षेत्र को किया अलर्ट
जानकारी के अनुसार, यह विस्फोटक आमेद से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने पिकअप वैन को चेकिंग के दौरान रोका और तलाशी में विस्फोटक मिलने पर तुरंत उसे कब्जे में ले लिया। विस्फोटक बरामद होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट कर दिया है।

संदिग्ध नाम आए सामने
पिकअप वैन के ड्राइवर से पूछताछ में कुछ संदिग्ध नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोटक को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



