
समर्थन मूल्य पर धान खपाने का खेल जारी, चेकिंग में दो पिकअप से मिला बिना टोकन का अवैध धान
सूरजपुर। प्रदेश में सरकारी समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामले में बसदेई चौकी क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से बिना टोकन का धान पकड़ा गया है।

भारी मात्रा में बिना टोकन का मिला धान
बसदेई चौक के पास पुलिस को दो संदिग्ध पिकअप—CG 15 CY 2026 और CG 29 AF 3433—दिखाई दीं। रोककर जांच की गई तो दोनों में भारी मात्रा में बिना टोकन का धान मिला। पुलिस ने मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए मामले को अनुविभागीय दंडाधिकारी भैयाथान के सुपुर्द कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



