
नकली कफ सिरप केस: 30 दिन बाद मेडिकल स्टोर्स से डिजिटल साक्ष्य जब्त, देरी पर उठे सवाल
गरियाबंद/राजिम। राजिम के कुलेश्वर मेडिकल में मिले नकली कफ सिरप मामले में कार्रवाई 30 दिन बाद आगे बढ़ी है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने नवापारा के नवकार मेडिकल स्टोर में दबिश देकर डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। सिरप सप्लाई का लिंक नवकार मेडिकल से जुड़ने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
चलाया गया सर्च ऑपरेशन
निरीक्षक धरमवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में रायपुर टीम के साथ स्टोर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। निरीक्षक ने बताया कि कुलेश्वर मेडिकल में मिले नकली कफ सिरप की जांच में नवकार मेडिकल का कनेक्शन स्पष्ट हुआ था। इस पर कार्रवाई करते हुए डिजिटल व अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। आगे पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देरी से कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
विभाग की कार्रवाई पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि नकली कफ सिरप को लाइफ-थ्रेटनिंग बताते हुए भी विभाग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। बताया जाता है कि कई दौर की बातचीत और देरी के बाद नवंबर में कुलेश्वर मेडिकल को सील किया गया और संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार किया गया था। मामले में देरी को लेकर चर्चा है कि इसके पीछे व्यापारिक विवाद और दबाव कारण हो सकते हैं। हालांकि विभाग ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



