
DEO ने की कड़ी कार्रवाई, बैड टच और मारपीट मामले में शिक्षक निलंबित
तखतपुर (बिलासपुर)। बेलसरी प्राथमिक शाला में छात्राओं के साथ बैड टच और बच्चों से अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोपों में शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय तांडे ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे।

जांच में आरोप पाए गए सही
जांच रिपोर्ट में शिक्षक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट में व्यवहार को निंदनीय, शिक्षकीय गरिमा के खिलाफ और बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

DEO ने किया शिक्षक को निलंबित
घटना के बाद बेलसरी व आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से कठोर दंड और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जांच निष्कर्षों के आधार पर DEO ने शिक्षक संदीप घृतलहरे को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



