
Chhattisgarh: नशे की लत ने ली भयावह रूप, पति ने हथौड़े से पत्नी पर किया हमला
दो बेटियों को भी दी जान लेने की धमकी, बड़ी बेटी की हालत बिगड़ी
लोहे के हथौड़े से पत्नी पर जानलेवा हमला
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा में नशे की लत ने एक पति को पूरी तरह हैवान बना दिया। शनिवार शाम राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर लोहे के हथौड़े से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन व ग्रामीणों की मदद से कविता को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

दो बेटियों को भी दी आत्महत्या करने की धमकी
पत्नी पर हमला करने के बाद राइमंड ने अपनी दो बेटियों को भी गोली (देसी ज़हर) खाने के लिए मजबूर किया। पिता की प्रताड़ना और रोज़ाना के विवादों से तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली। ज़हर का असर होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
20 साल पुराने वैवाहिक जीवन में बढ़ता तनाव
करीब 20 साल पहले राइमंड का विवाह बेंदरकोना निवासी कविता जांगड़े से हुआ था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और राइमंड खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। लेकिन धीरे-धीरे बुरी संगत में पड़कर वह नशे का आदी हो गया। नशे के चलते वह अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे परिवार में प्रतिदिन विवाद बढ़ते चले गए।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि राइमंड घटना के बाद फरार हो गया है। उरगा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले में पत्नी व बेटी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



