March 2, 2026
Raipur: ऑनलाइन जॉब के झांसे में महिला से 6.17 लाख की ठगी,तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज, Cyber सेल जांच में जुटी

Raipur: ऑनलाइन जॉब के झांसे में महिला से 6.17 लाख की ठगी,तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज, Cyber सेल जांच में जुटी

Dec 2, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन जॉब ऑफर के नाम पर एक महिला से 6.17 लाख रुपये की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। रोजाना 5 से 7 हजार रुपये की कमाई का लालच देकर अज्ञात कॉलर ने महिला को एक दिन में ही लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

एक दिन में उड़ाए 6.14 लाख रुपये

श्याम नगर निवासी इच्छा पोपट (41 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर सुबह 9.30 बजे से 15 नवंबर सुबह 10.55 बजे के बीच कॉलर ने अलग-अलग तरीकों से रुपये जमा कराने के नाम पर कुल 6.17 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी ने खुद को ऑनलाइन जॉब प्रोवाइडर बताते हुए प्रतिदिन 5–7 हजार रुपये की इनकम का लालच दिया था।

लुभावने ऑफर का दिया लालच, फिर लगातार रकम जमा करवाई

कॉलर ने शुरू में विश्वास जीतने के लिए आसान कार्य और तुरंत भुगतान का दावा किया। उसके बाद इच्छा को एक लिंक और अकाउंट नंबर भेजकर अलग-अलग किश्तों में राशि जमा कराने को कहा। भरोसा करने पर पीड़िता ने कुल 6.17 लाख रुपये उसके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पता चलने पर दर्ज कराई शिकायत

जब किसी भी तरह की जॉब या लाभ नहीं मिला तो इच्छा को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मंगलवार देर रात तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई

साइबर पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉलर के मोबाइल नंबर, लिंक और बैंक खातों की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix