March 7, 2026
उरला में चापड़ मारकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–पर्स और हथियार जब्त

उरला में चापड़ मारकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–पर्स और हथियार जब्त

Dec 1, 2025

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में हुई चापड़ मारकर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ बरामद किया गया है।

घटना इस तरह हुई

प्रार्थी जनक यादव, जो सोनी प्लाईवुड के पास छोटी गुमटी होटल चलाते हैं, 5 अक्टूबर की रात 10:15 बजे दुकान बंद कर घर जाने निकले थे। इसी दौरान एक बाइक में तीन बदमाश आए। उनमें से एक ने सिगरेट मांगी और पैसे देकर बातचीत करने लगा। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने बीरगांव के एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर विवाद खड़ा किया ।

विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने प्रार्थी पर लोहे के चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने कंधे पर गंभीर चोट आई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने प्रार्थी का वनप्लस मोबाइल, 3000 रुपए नकद, दो एटीएम कार्ड और आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पहचान

विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. विरेंद्र निर्मलकर उर्फ बेन्जी उर्फ गोलू, पिता – नरोत्तम निर्मलकर

उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तुलसी, बिजली ऑफिस कॉलोनी, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर

2. महेश्वर निर्मलकर, पिता – सुरेश निर्मलकर

उम्र 20 वर्ष, निवासी रामकुंड बगीचा पारा, थाना आजाद चौक, रायपुर

तीसरा आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ भोला पहले से ही थाना तिल्दा के एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध है।

बरामद सामान

  • वनप्लस मोबाइल
  • पर्स (जिसमें 2 एटीएम कार्ड और आधार कार्ड मिले)
  • घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix