March 7, 2026
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा IND vs SA वनडे, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा IND vs SA वनडे, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Dec 1, 2025

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 3 दिसंबर 2025 को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा व सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

रायपुर शहर से आने वालों के लिए मार्ग

दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा—NH-53—सेरीखेड़ी ओवरब्रिज—नया रायपुर मार्ग—चीचा स्टेडियम तिराहा होते हुए साईं अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे और वहां से पैदल स्टेडियम जाएंगे।

बिलासपुर दिशा से आने वाले दर्शक

बिलासपुर-रायपुर मार्ग—धनेली नाला—रिंग रोड-3—विधानसभा चौक—NH-53—मंदिर हसौद—नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होते हुए परसदा व कोसा पार्किंग में वाहन पार्किंग।

बलौदाबाजार–खरोरा मार्ग

विधानसभा ओवरब्रिज चौक—रिंग रोड-3—राजू ढाबा जंक्शन—NH-53—मंदिर हसौद—नवागांव—स्टेडियम टर्निंग—परसदा/कोसा पार्किंग।

जगदलपुर–धमतरी मार्ग

अभनपुर—केंद्र, उपरवारा—मंत्रालय (डीडीयू) चौक—कोटराभाठा—सेंध तालाब—साईं अस्पताल/सेंध तालाब पार्किंग।

दुर्ग–भिलाई दिशा

टाटीबंध—रिंग रोड-1—पचपेड़ी नाका—NH-53—सेरीखेड़ी ओवरब्रिज—स्टेडियम तिराहा—साईं अस्पताल/सेंध तालाब पार्किंग।

महासमुंद–सरायपाली दिशा

आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग—परसदा/कोसा पार्किंग।

पासधारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग

पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G वाले वाहनों को सेरीखेड़ी ओवरब्रिज—नया रायपुर मार्ग—डॉ. खूबचंद बघेल चौक—कयाबांधा चौक—कोटराभाठा—ग्राम सेंध से होकर सीधे स्टेडियम पार्किंग में प्रवेश मिलेगा।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएँ

शराब, सिगरेट, माचिस–लाईटर, बोतलें, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी–स्टूल, छाता, डंडा–स्टिक, धारदार हथियार, पेट्रोलियम वस्तुएँ, खाद्य पदार्थ (बच्चों के छोड़कर), हैंड बैग, सूटकेस, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, स्प्रे, पेन–पेंसिल, खिलौने, लाउडहेलर, रेडियो, जानवर और सभी प्रकार के सिक्के पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix