March 7, 2026
Rajnandgaon : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Dec 1, 2025

चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद किया।

नाबालिग का अपहरण: प्रार्थिया ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

दिनांक 29 नवंबर 2025 को प्रार्थिया ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को 28 नवंबर 2025 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत गठित हुई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
•पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव: सुश्री अंकिता शर्मा
•अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: श्री राहुल देव शर्मा
•नगर पुलिस अधीक्षक: पुष्पेन्द्र नायक
इन अधिकारियों के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अपहृता की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी।

कबीरधाम से बरामद हुई नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

तलाश के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और नाबालिग को जिला कबीरधाम के पंडरिया बस स्टैंड से आरोपी धरमू बंजारे के कब्जे से बरामद किया गया।
पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी पर गंभीर धाराएं जोड़ी गईं—
•धारा 87 बीएनएस
•धारा 64(2)(ड) बीएनएस
•पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6
इसके बाद आरोपी धरमू बंजारे (उम्र 20 वर्ष, निवासी बाघमुड़ा, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम) को न्यायालय में प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix