
नांदेड़ में ऑनर किलिंग: परिवार वालों ने की युवक की निर्मम हत्या, प्रेमिका ने शव से रचाई शादी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दूसरे धर्म में प्रेम संबंध के विरोध में एक लड़की के परिवार ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती ने अपने प्रेमी के शव से ही शादी कर ली।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आंचल नाम की युवती के परिवार ने उसके प्रेमी सक्षम को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उनकी जाति–धर्म से मेल नहीं खाता था। गुरुवार शाम नांदेड़ के मिलिंद नगर इलाके में आंचल के भाई हिमेश ममीदवार और पिता गजानन ममीदवार ने सक्षम को पहले बेरहमी से पीटा, फिर उसे गोली मारकर पत्थर से सिर कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो हत्या की बर्बरता देखकर अधिकारी भी हतप्रभ रह गए।
शव से की शादी
हत्या की खबर सुनते ही आंचल मौके पर पहुंची और सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देते हुए प्रेमी सक्षम के शव के साथ शादी कर ली।

पुलिसवालों पर उकसाने का आरोप
आंचल ने आरोप लगाया है कि दो पुलिसकर्मियों — धीरज कोमलवार और महित असरवार — ने उसके भाइयों को सक्षम के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया। लड़की का दावा है कि पुलिसवालों ने उसके भाई से कहा कि “जिस आदमी के साथ तुम्हारी बहन का अफेयर है, उसे क्यों नहीं मार देते?”
गिरफ्तारी और धाराएं
पुलिस ने इस मामले में
हिमेश,
उसके भाई साहिल,
पिता गजानन ममीदवार
सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन पर BNS, SC/ST (अत्याचार निवारण) एक्ट, और आर्म्स एक्ट के तहत हत्या, गैर-कानूनी जमाव, दंगा और हथियारों के अवैध प्रयोग की धाराएं लगाई गई हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



