छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत थाना नंदिनी नगर पुलिस ने 28 पेटी देशी शराब के अवैध परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। इस केस में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
टाटा सफारी से हो रहा था शराब का परिवहन
दिनांक 29 नवंबर 2025 को पत्थर खदान नंदिनी–खुंदिनी के पास पुलिस ने टाटा सफारी (CG 04 HD 7843) को रोककर तलाशी ली। वाहन से 28 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने निम्न आरोपियों को पकड़ा था—
1.नरेश कुर्रे (38) निवासी ग्राम डूमर, थाना नंदिनी नगर
2.लवकेश उर्फ बबलू (30) निवासी गिरहोला, थाना नंदिनी नगर
3.आर्यन कुमार लहरे (24) निवासी ग्राम डूमर
4.प्रभू बारले (24) निवासी वार्ड 04, अहिवारा
5.हितेश सय्यान (38) मैनेजर, निवासी समता कॉलोनी, चरोदा
6.विचित्र दास मानिकपुरी (37) निवासी ग्राम परपोडी, जिला बेमेतरा
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
जांच में तीन सेल्समैन की संलिप्तता उजागर
इनकी पहचान इस प्रकार है—
1.नारायण जोगी (41) निवासी वार्ड 10, ग्राम बागडूमर
2.अमरजीत महतो (26) निवासी वार्ड 21, नेहरू चौक, चरोदा
3.नितेश साहू (23) निवासी ग्राम पेंड्री गोबरा, थाना धमधा
आज तीनों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों सेल्समैन की भूमिका प्रमाणित होने के बाद आज 01 दिसंबर 2025 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
थाना नंदिनी नगर पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित अवैध शराब परिवहन गिरोह है, जिसे पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार जांच जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V