March 4, 2026
Bilaspur : बोनट पर बैठकर कर रहा था स्टंट, पीछे से बन रहा था वीडियो

Bilaspur : बोनट पर बैठकर कर रहा था स्टंट, पीछे से बन रहा था वीडियो

Dec 1, 2025

तिफरा ओवरब्रिज क्षेत्र में उज्जवल कौशिक नामक युवक काले रंग की खुली जीप (क्रमांक OR 14 N 9559) की बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा था। उसके साथ निलेश उर्फ रॉकी वर्मा पीछे सीट पर बैठकर इस पूरे स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। यह स्टंट न केवल आरोपी की बल्कि आसपास चल रहे राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बना हुआ था।

वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सिरगिट्‌टी पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और स्टंट करने वाले दोनों युवकों को पहचान कर हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई की।

 

दोनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया गया

पुलिस ने उज्जवल कौशिक और निलेश वर्मा के खिलाफ धारा 281, 3(5) BNS तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 189 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दी चेतावनी—स्टंट करेंगे तो होगी कठोर कार्रवाई

सिरगिट्‌टी पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि सड़क पर स्टंट करना कानूनन अपराध है। ऐसे खतरनाक करतब न केवल खुद की बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix