
Bilaspur: सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
12:30 बजे रात हुई चोरी, प्रार्थी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामला 28 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे का है, जब भाठापारा खमतराई निवासी अभ्यय भारतीय शोखावत राजपूत जैन ने चोरी की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह ऑटो चलाकर घर लौट रहे थे, तभी घर के बाहर एक संदिग्ध युवक दिखा, जो उन्हें देखते ही फरार हो गया।

घर में घुसे थे दो चोर, बैग खंगालते पकड़े गए
घर में प्रवेश करने पर प्रार्थी ने देखा कि उनके मंझले भाई के कमरे में दो युवक घुसे हुए थे और बैग खंगाल रहे थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
छापेमारी कर तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 6,000 रुपये का सामान बरामद किया है।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
सरकंडा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी पहले भी किसी चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



