March 4, 2026
धमतरी में हिट एंड रन का मामला: कार ने ट्रक चालक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

धमतरी में हिट एंड रन का मामला: कार ने ट्रक चालक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Jun 19, 2025

धमतरी, 19 जून 2025:

धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमर्रा के पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई है

घटना का विवरण

यह घटना रात के 1:30 बजे की हैं। एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने ट्रक चालक तोमेश्वर साहू को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में, टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद सेकंड में पीड़ित की बॉडी 30 फीट दूर जा गिरी।

पीड़ित की जानकारी

मृतक की पहचान खपरी के सिलौटी गांव के रहने वाले तोमेश्वर साहू के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 35 साल थी। उनके पिता का नाम आलम राम साहू है।

Oplus_16908288

हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, तोमेश्वर साहू ने पेट्रोल पंप के सामने अपना ट्रक खड़ा किया था और शौच के लिए गए थे। वापस लौटते समय, एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस जांच

भखारा थाना के जांच अधिकारी शेखर सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix