March 4, 2026
पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई: लाखों की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई: लाखों की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Jun 19, 2025

थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.)
दिनांक: 18.06.2025

दुर्ग: थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने 14.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों, लोकेश नेताम और स्वपनिल शिंदे, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दोनों ने प्रार्थी को झूठे वादों के जाल में फंसाकर ठगा।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि अभियुक्त लोकेश नेताम और स्वपनिल शिंदे ने प्रार्थी के विठ्ठलपुरम कार्यालय में बार-बार आकर संपर्क बनाया। उन्होंने अपने आप को रूलबर्ड वाईट साफटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताकर प्रार्थी को भरोसे में लिया। आरोपियों ने दावा किया कि उनके कोरबा, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ में कोल खदानों और कंपनियों के अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं, जिसके आधार पर वे आसानी से टेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

आरोपियों ने प्रार्थी को 06 हाईवा ट्रक (वाहन नंबर: CG04 CL 9025, CG07 CN 9027, CG07 CN 9029, CG07 CR 9032, CG07 CG 8891, CG07 CR 9031) कोरबा के कुसमुंडा माइन्स में मासिक किराए पर लगवाने और प्रति ट्रक 2,40,000 रुपये (कुल 14,40,000 रुपये मासिक) किराया दिलवाने का लालच दिया। 10.01.2025 को आरोपी भिलाई-3 में अपने ड्राइवर के साथ आए, और प्रार्थी उनकी बातों में आकर ट्रक सौंप दिए।

एक माह बाद जब प्रार्थी ने तय राशि की मांग की, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दिया। 16.06.2025 तक प्रार्थी को कोई राशि नहीं मिली। आरोपियों ने प्रार्थी का फोन उठाना बंद कर दिया और उनके पते पर पत्र भेजने पर पता चला कि वहां कोई नहीं है। प्रारंभ से ही आरोपियों का इरादा धोखाधड़ी का था, और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी को ठगा।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 242/2025 धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक सुभाष लाल, आरक्षक बंटी सिंह (क्र. 648) और राजकुमार सिंह (क्र. 773) की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का विवरण:

  1. लोकेश नेताम, पिता टिकलेश्वर नेताम, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-8, सड़क नंबर 41, मकान नंबर 01, भिलाई, जिला दुर्ग
  2. स्वपनिल शिंदे, पिता स्व. अरविंद शिंदे, उम्र 31 वर्ष, निवासी आनंद बिहार फेस 2, डी/106, भिलाई, जिला दुर्ग

पुरानी भिलाई पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix