March 5, 2026
Bilaspur: फोन पर विश्वास करना पड़ा भारी, महिला से 7.94 लाख की ऑनलाइन ठगी

Bilaspur: फोन पर विश्वास करना पड़ा भारी, महिला से 7.94 लाख की ऑनलाइन ठगी

Dec 1, 2025

पुलिस ने आरोपी मोबाइलधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

परिचित बनकर लिया भरोसा, फिर मांगी मदद के नाम पर रकम

बिलासपुर। शहर में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक महिला से 7 लाख 94 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने खुद को महिला के पुराने परिचित एचटी चेलानी के रूप में बताकर फोन पर विश्वास जीत लिया और पैसे की मांग की।
सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू के अनुसार, पीड़िता कमलेश टंडन, निवासी अकबर चाल (मिशन हॉस्पिटल के सामने), अपने पति मधुप टंडन के साथ रहती हैं। मधुप टंडन जब भोपाल में FCI में काम करते थे, तब उनकी पहचान एचटी चेलानी से हुई थी।

तीन बार में भेजे 2.94 लाख, फिर मांगी गई गोपनीय जानकारी

कुछ दिनों पहले कमलेश टंडन को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एचटी चेलानी बताकर आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए तुरंत पैसे भेजने को कहा।
महिला ने विश्वास में आकर फोन-पे के माध्यम से तीन किस्तों में कुल 2 लाख 94 हजार रुपए आरोपी के बताए खाते में भेज दिए।

ATM और आधार की जानकारी लेते ही खाते से उड़ाए लाखों

इसके बाद कॉलर ने पैसे वापस करने का झांसा देकर महिला से एटीएम कार्ड नंबर, आधार कार्ड की जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण हासिल कर लिए।
कुछ देर बाद महिला के बैंक खाते से कई ट्रांजैक्शन कर कुल 7.94 लाख रुपए निकाल लिए गए। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने शिकायत पर मोबाइलधारक ‘एचटी चेलानी’ के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
टीम कॉल डिटेल, बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की लोकेशन खंगाल रही है। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix