March 4, 2026
खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Jun 19, 2025

थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग, दिनांक: 19.06.2025

दुर्ग: थाना खुर्सीपार पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

प्रार्थी हरीश कुमार सोनी उर्फ विक्की सोनी (33 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, छावनी) ने दिनांक 25.05.2025 को थाना खुर्सीपार में शिकायत दर्ज कराई कि 21.05.2025 को अशरफी मस्जिद के पास, जॉन 3 टकली के घर के सामने निर्माणाधीन मकान, खुर्सीपार से आरोपियों ने उन्हें गाड़ी में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया और मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 140(4), 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी 1. इंद्रजीत उर्फ टकली (25 वर्ष, निवासी कैनाल रोड, भगत सिंह चौक, खुर्सीपार), 2. हरू उर्फ हर्ष सिंह (23 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, सिंधी कॉलोनी), 3. गोली उर्फ ओमकार सिंह (22 वर्ष, निवासी जॉन तू सड़क, सुभाष मार्केट, खुर्सीपार) को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 19.06.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक वंदिता पनिकर, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल, प्रधान आरक्षक बल्लूराम सापहा, आनंद तिवारी, आरक्षक चुमुक सिन्हा और शैलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपियों का विवरण:

  1. इंद्रजीत उर्फ टकली, पिता चरणजीत सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी कैनाल रोड, भगत सिंह चौक, खुर्सीपार
  2. हरू उर्फ हर्ष सिंह, पिता अवतार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, सिंधी कॉलोनी, जिला दुर्ग
  3. गोली उर्फ ओमकार सिंह, पिता अवतार सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी जॉन तू सड़क, क्वार्टर नंबर 89, सुभाष मार्केट, थाना खुर्सीपार

खुर्सीपार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix