March 6, 2026
आंध्रप्रदेश से पकड़े गए साइबर ठग: दुर्ग रेंज पुलिस ने 48.67 लाख की फॉरेक्स ठगी का खोला पर्दाफाश

आंध्रप्रदेश से पकड़े गए साइबर ठग: दुर्ग रेंज पुलिस ने 48.67 लाख की फॉरेक्स ठगी का खोला पर्दाफाश

Nov 30, 2025

दुर्ग: दुर्ग रेंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में सायबर थाना टीम ने 48 लाख 67 हजार 500 रुपये की फॉरेक्स ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर धोखेबाज़ों को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू 

पीड़ित ने 09 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करवाकर ठगों ने उनसे लाखों रुपये हड़प लिए। शिकायत पर सायबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 318(4), 336, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग से आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश में मिलने पर विशेष टीम को अनकापल्ली भेजा गया। वहां से पुलिस ने

दो मुख्य आरोपियों —

1. पी. सत्यनागा मूर्ति (25 वर्ष) निवासी पुलापर्थी, यालामंचली मंडल

2. बालाजी श्रीनू (34 वर्ष) निवासी चिन्ना विधि, यालामंचली, जिला पुलापर्थी, विशाखापट्टनम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि. पूर्ण बहाद्दुर, आरक्षक अनूप कुमार शर्मा, आरक्षक जुगनू सिंह और आरक्षक विवेक सिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग रेंज पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अनजान लिंक, ऑनलाइन निवेश या फॉरेक्स/ट्रेडिंग के प्रलोभन से बचें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत सायबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी सायबर थाना में दें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix