March 7, 2026
हर्ष इंडस्ट्रीज से कॉपर वायर चोरी का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार,  52 किलो कॉपर वायर जप्त

हर्ष इंडस्ट्रीज से कॉपर वायर चोरी का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार,  52 किलो कॉपर वायर जप्त

Nov 30, 2025

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने हर्ष इंडस्ट्रीज, अकलोरडीह में हुई कॉपर वायर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 52 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है। गिरोह में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है।

पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2025 को कंपनी प्रबंधन द्वारा गोदाम से कॉपर वायर गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वीडियो फुटेज की जांच में सामने आया कि 09 से 14 नवंबर के बीच कुछ अज्ञात आरोपी गोदाम में घुसकर वायर चोरी कर रहे थे। इस आधार पर थाना पुरानी भिलाई में धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया।

आरोपी की तलाश में टीम गठित

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की गई। लगातार खोजबीन के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की और उनके पास से चोरी किया गया कॉपर वायर भी जप्त किया गया। सभी वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि बालक को बाल न्याय प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. डी. वेंकटेश (24), सेक्टर-11, छावनी

2. डी. विवेक (23), सुभाष नगर, नंदनी रोड, छावनी

3. के. शांता राव (25), देना बैंक के पीछे, छावनी

4. रवि विश्वकर्मा (21), गौतम नगर, खुर्सीपार

5. एक विधि से संघर्षरत बालक

पुलिस ने कहा कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है और आगे भी ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix