
नवा रायपुर में डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस का अंतिम सत्र शुरू, पीएम मोदी देंगे अवॉर्ड और करेंगे अधिकारियों को संबोधित
रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम सत्र शुरू हो गया। इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर रहे हैं, जहां वे अर्बन पुलिसिंग में देश के तीन बेस्ट शहरों को अवॉर्ड प्रदान करेंगे और देशभर के पुलिस महानिदेशकों एवं आईजी स्तर के अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री की मौजूदगी में हुई थी सम्मेलन की शुरुआत
सम्मेलन की शुरुआत 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई थी। कुल आठ सत्रों वाले इस आयोजन के अंतिम दिन दो विशेष सत्र रखे गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन और अवॉर्ड वितरण के बाद उनका अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा, जिसके बाद वे शाम 4 बजे हाई टी के उपरांत कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे।
इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
अंतिम सत्र में पुलिस स्पोर्ट्स और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और शाम 5:10 बजे कॉन्फ्रेंस का आधिकारिक समापन होगा। आज सुबह 10 से 11 बजे तक हुए पहले सत्र में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, लाभ और दुष्परिणाम पर विस्तार से विमर्श किया गया। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री, दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, एनएसए अजीत डोभाल सहित सभी राज्यों के DGP और IG मौजूद रहे।

PM मोदी छात्रों से भी करेंगे मुलाकात
पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे विश्राम गृह में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय और अन्य सरकारी स्कूलों के करीब 22 छात्रों से मुलाकात कर पढ़ाई और करियर से जुड़े विषयों पर बातचीत करेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



