March 5, 2026
ओडिशा में छिपे बैठे बाइक चोर गिरफ्तार, जगदलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ओडिशा में छिपे बैठे बाइक चोर गिरफ्तार, जगदलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nov 30, 2025

जगदलपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक आरोपी ओडिशा का निवासी है। दोनों आरोपियों ने शहर के मीना बाजार और संजय बाजार क्षेत्र से मोटरसाइकिलों की चोरी की थी और चोरी के बाद ओडिशा भागकर छिपे हुए थे।

शहर में सक्रिय थे बाइक चोर

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से शहर में सक्रिय थे और भीड़–भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बाद पीड़ितों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई।

कोरापुट और नगरनार से दबोचे गए आरोपी

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर एक आरोपी को कोरापुट (ओडिशा) से और दूसरे को नगरनार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को कबूल किया है

चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों चोरों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix