
RTE योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर,फर्जी स्कूल चलाने वाले दंपति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़। खरसिया पुलिस ने शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना के नाम पर किए गए एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए ग्राम अड़भार (जिला सक्ती) निवासी घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी शांति टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर की गई।

लिखित शिकायत से हुआ खुलासा
आज सहायक ग्रेड–02 खिलावन बंजारे ने थाना खरसिया में लिखित आवेदन देकर बताया कि घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी ग्राम देवगांव में ‘मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल बड़े देवगांव’ नाम से एक अशासकीय फर्जी विद्यालय संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने स्वयं को—
- घनश्याम टंडन – संचालक
- शांति टंडन – प्रधान पाठक
बताते हुए वर्ष 2020-21 से लगातार यह दर्शाया कि विद्यालय ग्राम बड़े देवगांव में संचालित है।
जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
पुलिस और शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला कि ग्राम बड़े देवगांव में किसी भी स्थान या भवन में ऐसा कोई स्कूल अस्तित्व में ही नहीं है।
इसके बावजूद आरोपी दंपति आरटीई योजना के नाम पर विभिन्न अभिलेखों में फर्जी जानकारी दर्ज कर रहे थे।
पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



