March 5, 2026
Bilaspur : नाचते समय हाथ टकराने के विवाद में मर्डर, बीच-बचाव करने आए चाचा की चाकू मारकर हत्या

Bilaspur : नाचते समय हाथ टकराने के विवाद में मर्डर, बीच-बचाव करने आए चाचा की चाकू मारकर हत्या

Nov 30, 2025

शादी के चूलमाटी कार्यक्म में हुआ खूनी विवाद

बिलासपुर जिले के ग्राम बरतोरी में चल रहे एक शादी समारोह के चूलमाटी कार्यक्रम में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दूल्हे के घरवाले और उनके दोस्त कार्यक्रम में नाच रहे थे, इसी दौरान दो युवकों के हाथ टकराने से कहा-सुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

बीच-बचाव करने आए चाचा पर जानलेवा हमला

झगड़ा बढ़ता देख दूल्हे के दोस्त का चाचा बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान गुस्साए युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाचा पर चाकू से लगातार तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भतीजे को भी जमकर पीटा गया। हाथ टकराने की वजह से ही पहली मारपीट शुरू हुई थी।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

वारदात की सूचना मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और बड़कू के पिता रामभरोस मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बड़कू को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार

हमले की शिकायत मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। सभी से पूछताछ जारी है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

ग्राम में मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

हर्षोल्लास के बीच चल रहे शादी कार्यक्रम में अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम फैल गया। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix