March 4, 2026
Durg: अपराध पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आउटर व स्लम इलाकों में छापेमारी, 500 से अधिक लोगों की जांच

Durg: अपराध पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आउटर व स्लम इलाकों में छापेमारी, 500 से अधिक लोगों की जांच

Nov 30, 2025

छावनी बस्ती, कुम्हारी और अमलेश्वर में एक साथ दबिश

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शनिवार को आउटर और स्लम इलाकों में विशेष छापेमार अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद तेज कर दी। अभियान के तहत छावनी बस्ती, कुम्हारी और अमलेश्वर थाना क्षेत्रों की आउटर बस्तियों में पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश दी। क्षेत्र में तैनात अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध इलाकों में गहराई से तलाशी अभियान चलाया।

घर-घर जाकर 500 से अधिक लोगों की जांच, फिंगरप्रिंट भी लिए

पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर-घर पहुंचकर 500 से अधिक लोगों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट भी लिए गए, ताकि पुराने मामलों और अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन का हिस्सा है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में देर रात सघन जांच अभियान

आउटर क्षेत्रों में छापेमारी के बाद पुलिस ने देर रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी करीब दो घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों, प्लेटफॉर्म, पार्किंग एरिया और प्रतीक्षालयों की विस्तृत तलाशी ली गई। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।

पुलिस का उद्देश्य—अपराधियों पर अंकुश और सुरक्षा मजबूत करना

दुर्ग पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि आउटर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix