
महासमुंद पुलिस का बड़ा जनजागरूकता अभियान, 2000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
महासमुंद। साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान को जिलेभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। विभिन्न गांवों, विद्यालयों और बाजारों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए अब तक 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
1930 हेल्पलाइन का किया गया प्रचार
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नए-नए साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए।

मुख्य बिंदु—
- साइबर स्टॉकिंग और फेक प्रोफाइल पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह
- सोशल मीडिया पर संवेदनशील जानकारी शेयर न करने और मजबूत पासवर्ड अपनाने की अपील
- फेक ट्रेडिंग ऐप, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट और एपीके फाइल लिंक से धोखाधड़ी की जानकारी
- किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड पर तुरंत टोल फ्री हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने का अनुरोध
गांव-गांव पहुंचा पुलिस का जागरूकता अभियान
जिला पुलिस ने यह अभियान निम्न स्थानों पर आयोजित किया—
पिथौरा खेल मैदान, पाईकपारा, भानपुर, पिरदा, पिथौरा गुरुकुल विद्यालय, जमदरहा प्राथमिक शाला, बालोदा महाविद्यालय, सावित्रीपुर विद्यालय, चारभाटा विद्यालय, तेन्दुकोना धान मंडी, नयापारा खुर्द छात्रावास, भंवरपुर व झलप बाजार आदि। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया सुरक्षा, प्राइवेसी सेटिंग्स, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, फेक कॉल व वीडियो कॉल से सावधान रहने जैसी विस्तृत जानकारी दी।
नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर भी जागरूकता
लोगों को नशे के दुष्परिणाम समझाए गए और नशे से दूर रहने की अपील की गई। यातायात सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा दिया गया।

गौवंश तस्करी और डायल-112 की जानकारी भी साझा
ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में गौवंश तस्करी की कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को देने कहा गया। साथ ही डायल 112 के महत्व को समझाया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



