
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को कैबिनेट बैठक, होंगे कई बड़े फैसले
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025, प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में आगामी बजट क्रियान्वयन, विकास परियोजनाओं की समीक्षा, नई योजनाओं को मंजूरी, और कुछ मौजूदा नीतियों में संशोधन प्रमुख एजेंडा में रह सकते हैं। वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, उद्योग, ग्रामीण और शहरी विकास विभागों से जुड़े विषयों पर प्रमुख रूप से विचार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



