March 4, 2026
पूर्व सीएम के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव का खुलासा: हवाला से 441 करोड़ का लेन-देन, चीन–ऑस्ट्रेलिया में किया निवेश

पूर्व सीएम के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव का खुलासा: हवाला से 441 करोड़ का लेन-देन, चीन–ऑस्ट्रेलिया में किया निवेश

Nov 29, 2025

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कथित तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके और उसके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में दोनों के बैंक खातों में 441 करोड़ रुपए के भारी-भरकम लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने हवाला के जरिए चीन और ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों रुपए निवेश किए हैं।

24 जून को भोपाल से केके को किया गिरफ्तार

पिछली सरकार में केके अत्यधिक प्रभावशाली था और बड़े नेताओं से कथित तौर पर जुड़ा हुआ था। उसने नोएडा की एक कंपनी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का ठेका दिलाने का झांसा दिया और 15 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगी का पैसा कई खातों में ट्रांसफर करके निजी उपयोग में खर्च कर लिया गया। एफआईआर के बाद केके अपने सहयोगियों की मदद से नागपुर–दिल्ली होते हुए भोपाल तक भागता रहा। पुलिस ने लंबी जांच के बाद उसे 24 जून को भोपाल से गिरफ्तार किया।

CBI जल्द करेगी पूछताछ

चार्जशीट में मनी-लॉन्ड्रिंग और महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से रिश्तों का भी उल्लेख है। यह रिपोर्ट ईडी और सीबीआई को भेजी गई है। ईडी जांच शुरू कर चुकी है, वहीं सीबीआई भी जल्द पूछताछ करेगी। पिता के साथ भाग रहा कंचन अभी भी रिकॉर्ड में फरार बताया गया है, जबकि पुलिस हिरासत में आने और पूछताछ के बाद छोड़े जाने की जानकारी भी सामने आई है। छत्तीसगढ़ की यह अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय ठगी और हवाला निवेश की कार्रवाई मानी जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix