
NH-53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पहुंचे किसान मोर्चा के 6 सदस्य गिरफ्तार
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 स्थित तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के छह सदस्यों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे NHAI की भूमि पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारी कमलेश पटेल की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची।

छह लोगों को किया गिरफ्तार
तहसीलदार द्वारा समझाइश देने के बाद भी किसानों ने अपना प्रयास जारी रखा, जिसके चलते पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए बीएनएस की धारा 285, 3(5) और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8B के तहत अपराध दर्ज किया। गिरफ्तार सभी छह लोगों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। घटना करणी कृपा प्लांट के सामने की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या बाधा डालना कानूनन दंडनीय है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



