
बंगाल में बड़ा फैसला: कोलकाता ‘राज भवन’ का नाम बदलकर अब ‘लोक भवन’, राज्यपाल ने किया ऐलान
बंगाल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने एक अहम कदम उठाते हुए कोलकाता स्थित ‘राज भवन’ का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ कर दिया है। उनके इस फैसले ने राज्य की राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में नई हलचल पैदा कर दी है।

राज्यपाल ने कहा कि यह बदलाव जनता के प्रति जवाबदेही और लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। यह नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है।

इसलिए राज्यपाल ने लिया फैसला
बीते दिनों राज्यपाल सीवी आनंद बोस कई कारणों से चर्चा में रहे। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश सीमा का दौरा किया और आम जनता की तरह ट्रेन में यात्रा की। ट्रेन में उन्हें एक शिक्षिका मिलीं, जिनके अनुरोध पर उन्होंने स्कूल जाकर अभ्यर्थियों से भी मुलाकात की। अब अपने आवास ‘राज भवन’ का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्णय भी उन्होंने सार्वजनिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



