
पेड़ से छात्र को लटकाने के विरोध में हंगामा, कलेक्टोरेट का मेन गेट तोड़ने पर एबीवीपी पदाधिकारियों के खिलाफ FIR
सूरजपुर। रामानुजनगर के प्राइवेट स्कूल में KG-2 के छात्र को होमवर्क नहीं करने पर पेड़ से लटकाने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश कर मेन गेट तोड़ दिया, जिसके बाद मामला उग्र हो गया।
एसडीएम ने जताई थी नाराजगी
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शिवानी जायसवाल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गेट तोड़ने की घटना पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि “विरोध करने का भी तरीका होता है”, साथ ही कार्यकर्ताओं को समझाइश भी दी।

इन मामलों में FIR दर्ज
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अजय मिश्रा की शिकायत पर एबीवीपी सूरजपुर जिला संयोजक विकास ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ निम्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है—
- शासकीय परिसंपत्ति को क्षति
- शासकीय कार्य में बाधा
- शासकीय कर्मचारियों को भयाक्रांत करना
- शासकीय कार्यालय में अवैध प्रवेश

कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला उस समय गर्माया जब KG-2 के छात्र को पेड़ से लटकाने की घटना ने जिलेभर में आक्रोश पैदा कर दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



