
कोरबा रेलवे स्टेशन हादसा, ओएचई लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की 5 दिन बाद मौत
कोरबा: कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 24 नवंबर को हुई दर्दनाक दुर्घटना ने आखिरकार एक और जान ले ली। राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग कार्य कर रहे निजी कर्मचारी श्याम चौहान ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

अचानक करंट के चपेट में आया कर्मचारी
घटना उस समय हुई जब सुबह 10:10 बजे लिए गए OHE ब्लॉक के बाद शाम 4:20 बजे ओएचई लाइन चार्ज कर दी गई। महज दो मिनट बाद श्याम चौहान अचानक करंट की चपेट में आ गए।

5 दिनों तक जिंदगी की जंग हारा
30% जलने की स्थिति में उन्हें पहले कोरबा जिला अस्पताल और फिर बिलासपुर स्थित बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां लगभग 5 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में शून्य में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



