
स्कूल शिक्षिका के अपहरण की साजिश नाकाम, 5 लाख फिरौती मांगने वाला आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
दुर्ग: दुर्ग जिले के थाना छावनी पुलिस ने स्कूली शिक्षिका के अपहरण की साजिश का पर्दाफाश करते हुए महज कुछ घंटों में पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया।

5 लाख रुपये फिरौती की मांग
28 नवंबर को शिक्षिका के पति को उसके मोबाइल पर पत्नी के नंबर से कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है और 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अप.क्र. 615/2025 दर्ज कर ACCU और तकनीकी टीमों को सक्रिय कर जांच शुरू की।

जांच में संदेह के आधार पर आटो चालक इन्तखाब आलम (42 वर्ष) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वह लंबे समय से स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का काम करता था और इसी दौरान उसने शिक्षिका का विश्वास जीत लिया था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी गरीबी और कर्ज की झूठी कहानी सुनाकर शिक्षिका की सहानुभूति प्राप्त की थी।
आरोपी का ऑटो बरामद
घटना वाले दिन आरोपी ने शिक्षिका के पति को धमकी देकर फिरौती वसूलने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वह गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से मोबाइल, शिक्षिका का सिम और ऑटो बरामद किया गया है।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



