March 4, 2026
Delhi: बाइक-टैक्सी ड्राइवर के खाते में 331 करोड़, ED ने सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा रैकेट किया बेनकाब

Delhi: बाइक-टैक्सी ड्राइवर के खाते में 331 करोड़, ED ने सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा रैकेट किया बेनकाब

Nov 29, 2025

आठ महीनों में जमा हुए 331.36 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें दिल्ली के एक बाइक-टैक्सी ड्राइवर के बैंक खाते में 331.36 करोड़ रुपये जमा होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये राशि आठ महीनों के भीतर खाते में आई, जिसके पीछे संदिग्ध लेन-देन और आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों का शक गहराया है।

खाते में भारी रकम ने जगाया शक, शुरू हुई जांच

ईडी की टीम को जांच के दौरान बाइक-टैक्सी चालक के खाते में अचानक और लगातार बड़े पैमाने पर पैसे जमा होने की जानकारी मिली। प्राथमिक जांच में पता चला कि इस खाते का इस्तेमाल अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से हुई कमाई को घुमाने और सफेद करने के लिए किया जा रहा था।

शादी तक पहुंची मनी ट्रेल, उजागर हुए नए कनेक्शन

ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि खाते से निकली रकम की ट्रेल उदयपुर में हुई एक लग्जरी शादी तक पहुंच रही थी। एजेंसी को शक है कि इस शादी का खर्च भी इसी अवैध कमाई से पूरा किया गया था।
जांच एजेंसी अब शादी आयोजकों, वित्त स्रोतों और जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला अकेला नहीं हो सकता। अवैध सट्टेबाजी, फर्जी खातों के उपयोग और हवाला के माध्यम से किये जा रहे लेन-देन के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix