March 4, 2026
Raipur: श्मशान घाट के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद

Raipur: श्मशान घाट के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद

Nov 29, 2025

टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। कबीर नगर थाना पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान विनोद राणा उर्फ बठुवा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाल्मीकि नगर, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस को देखकर छिपने लगा संदिग्ध युवक

घटना 28 नवंबर 2025 की है। पुलिस टाउन पेट्रोलिंग के दौरान बाल्मीकि नगर स्थित श्मशान घाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही छिपने की कोशिश करता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मिला लोहे का धारदार चाकू

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू मिला, जिसे वह कपड़ों में छुपाकर रखे हुआ था। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद राणा उर्फ बठुवा, पिता सोम बहादुर राणा, निवासी गार्डन के पास, लंबा ब्लॉक, बाल्मीकि नगर, थाना कबीर नगर बताया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी से चाकू जब्त कर लिया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 248/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। आरोपी से उसके आपराधिक बैकग्राउंड और संभावित उद्देश्यों को लेकर भी पूछताछ जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix