March 4, 2026
अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से आने वाला ट्रक जब्त, दो बिचौलिए गिरफ्तार

अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से आने वाला ट्रक जब्त, दो बिचौलिए गिरफ्तार

Nov 28, 2025

मोहला-मानपुर। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गुरुवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को एक और सफलता मिली, जब महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही धान से भरी ट्रक (MH 35 AJ 1371) को बॉर्डर पर रोककर जब्त कर लिया गया। ट्रक में 350 कट्टा यानी 126 क्विंटल अवैध धान भरा हुआ था। पूछताछ में चालक ने बताया कि यह धान महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव लाया जा रहा था। टीम ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FIR दर्ज 

इसके बाद तहसीलदार और थाना प्रभारी की टीम ने ग्राम पेंडलकुही में दबिश दी। यहां दो स्थानीय कोचियों के ठिकानों से क्रमशः 10 क्विंटल और 19 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चार दिनों से लगातार चल रहा अभियान 

उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले चार दिनों से लगातार अभियान चल रहा है।

  • मंगलवार को चिल्हाटी थाना क्षेत्र में 259.20 क्विंटल धान से भरी ट्रक पकड़ी गई थी।
  • बुधवार को मानपुर क्षेत्र में 58 क्विंटल धान जब्त किया गया था।

अब तक कुल 414.20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है, जो जिले में अवैध खरीद–फरोख्त को रोकने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई को दर्शाता है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध धान कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix