
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा के बाद प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत इन अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि लागू हो गई है और उन्हें नई जिम्मेदारियों के अनुरूप तैनाती दी जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



