
Rajnandgaon में पुलिस अधीक्षक की क्राइम मीटिंग
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना तथा चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न प्रकार की सतत कार्रवाई और निगरानी को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।
गुंडा और निगरानी बदमाशों पर कड़ी निगरानी
बैठक में एसपी ने जिले के सभी थानों को निर्देशित किया कि गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
•उनकी नियमित जांच की जाए।
•नई प्रविष्टियाँ जोड़कर गुंडा फाइल अपडेट की जाए।
•नई गुण्डा फाइल खोलने और सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए।
•नई गुण्डा फाइल खोलने और सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए।

आदतन अपराधियों पर कठोर कार्रवाई
एसपी ने स्पष्ट कहा कि आदतन अपराधियों के मामलों में जिला बदर और एनएसए जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, दो या अधिक आपराधिक प्रकरण वाले आरोपियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।
अवैध शराब व नशे पर कार्रवाई तेज
अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए
•आबकारी एक्ट।
•एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
देर रात संचालित ढाबा-ठेला पर कड़ी निगरानी
देर रात तक संचालित होने वाले ढाबे, पान ठेला और अन्य प्रतिष्ठानों की
•नियमित चेकिंग।
•शराब पिलाने या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई।
•निर्धारित समय पर प्रतिष्ठान बंद करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



