
बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छापा: 29 अनधिकृत वेंडर पकड़े गए, 80,460 रुपये का जुर्माना
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में औचक खानपान जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन ने किया। उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य पर्यवेक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल थे।
29 अनधिकृत वेंडर पकड़े गए
टीम ने प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में घूमकर अनाधिकृत वेंडरों की पहचान की। जांच के दौरान स्टेशन परिसर से 29 अनधिकृत वेंडर पकड़े गए। रेलवे प्रशासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 80,460 रुपए का जुर्माना लगाया है।

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में अनियमितताओं के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिकृत वेंडरों से ही खानपान सामग्री खरीदें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत स्टेशन प्रबंधन को दें ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



