
ढाई हजार रुपये में बनी ‘भूमि शर्मा’: बांग्लादेशी महिला भारतीय दस्तावेज़ों के साथ गिरफ्तार
28 वर्षीय बब्ली खातून देहरादून से गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने बांग्लादेशी महिला बब्ली खातून उर्फ भूमि शर्मा को आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे कई भारतीय दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने मात्र ढाई हजार रुपये में ये फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। उसके पास बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।
कोविड काल में सीमा पार कर भारत आई थी खातून
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, बब्ली खातून वर्ष 2021 में कोविड संकट के दौरान अवैध रूप से बांग्लादेश-भारत सीमा पार कर भारत पहुंची। इसके बाद वह देहरादून आई और यहां आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवा कर भूमि शर्मा नाम से रह रही थी।

भारतीय दस्तावेज बनाकर उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
फर्जी पहचान दस्तावेज मिलने के बाद खुलासा हुआ कि उसने सरकारी योजनाओं का खुलकर फायदा उठाया।
•राशन कार्ड बनवाकर सरकारी राशन लिया
•आयुष्मान कार्ड से मुफ्त उपचार
•वोटर कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए
दस्तावेजों में उसने दिनेश शर्मा नामक व्यक्ति को अपना पति दिखाया था।
दिल्ली की ‘सोफिया दीदी’ ने भेजा था देहरादून
पूछताछ में बब्ली ने बताया कि बांग्लादेश में खराब हालात के चलते वह दिल्ली में रहने वाली सोफिया नाम की महिला के संपर्क में आई।
सोफिया ने ही उसे सीमा पार करने का रास्ता बताया और फिर दिल्ली से देहरादून भेजा। देहरादून में वह किसके संपर्क में थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

दूसरी बांग्लादेशी महिला भी गिरफ्तार
पुलिस ने एक अन्य बांग्लादेशी महिला, बॉबी खातून, को भी देहरादून से गिरफ्तार किया है। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
बब्ली खातून के खिलाफ
•फर्जी दस्तावेज बनवाने,
•भारत में अवैध प्रवेश,
•पासपोर्ट अधिनियम,
•विदेशी अधिनियम
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



