March 3, 2026
Raipur : NHM कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब,  दो महीने से वेतन नही

Raipur : NHM कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब, दो महीने से वेतन नही

Nov 28, 2025

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16 हजार संविदा कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। लगातार वेतन अटकने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
रायपुर जिला इकाई के कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित वेतन न मिलने से दैनिक खर्च, बच्चों की फीस और घर की अन्य जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है।
विरोध में शामिल कर्मचारियों की बहाली रुकी
वेतन समस्या के साथ-साथ उन कर्मचारियों की बहाली भी अटकी हुई है, जिन्होंने बीते महीनों में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। इससे संविदा कर्मचारियों में और ज्यादा असंतोष देखने को मिल रहा है।

निदेशक बदले, नई उम्मीदें जगीं

NHM विभाग में 27 नवंबर को बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन किया गया है।
•डॉ. प्रियंका शुक्ला का स्वास्थ्य विभाग से ट्रांसफर
•उनकी जगह 2011 बैच के IAS संजीव कुमार झा को नया संचालक नियुक्त किया गया
कर्मचारियों का मानना है कि नए निदेशक के आने से
•लंबित वेतन जारी होने
•रुके हुए कामों में तेजी आने
की उम्मीद बढ़ गई है।
कर्मचारियों की मांग—नियमित वेतन और बहाली
NHM कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि
•समय पर वेतन जारी किया जाए
•विरोध में शामिल कर्मचारियों की बहाली जल्द की जाए
•संविदा कार्मिकों की सेवा शर्तों को स्थिर किया जाए

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix