
Raipur पंडरी में महिला की दुकान में तोड़फोड़
शॉपिंग प्लाजा में हंगामा, महिला के साथ बदसलूकी
रायपुर के पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में एक महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज और तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने महिला से अभद्र व्यवहार करने के बाद उसकी दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।
दुकान में घुसकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स तोड़े
पीड़िता ने बताया कि आरोपी दुकान में घुसते ही बेकाबू हो गया और अंदर मौजूद फर्नीचर, दर्पण, कंप्यूटर और कुर्सियों को लात एवं लोहे के रॉड से तोड़ने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रह गए। तोड़फोड़ से दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
डर की वजह से शिकायत में हुई देरी
महिला दुकानदार कुंती सोना ने बताया कि घटना के समय वह भयभीत थीं, इसलिए तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि आरोपी को देखने पर वह उन्हें पहचान सकती हैं।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और श्याम प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



