
कोरिया: शराब के विवाद में बेटे ने पिता की सिर पर पत्थर पटककर की हत्या
कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े साल्ही में 25 नवंबर की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक बेटे ने अपने पिता जगलाल सिंह (52 वर्ष) की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर किया पहुंचने के बाद जांच
सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना प्रभारी विपिन लकड़ा और बचरापोड़ी चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर शव देखकर पुलिस ने पाया कि मृतक का सिर कुचला हुआ था।

पिता और बेटे के बीच शराब को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतक जगलाल सिंह रात को खलिहान में अपने कटे हुए धान की रखवाली के लिए सो रहे थे। परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि जगलाल सिंह का बड़ा बेटा धर्मेन्द्र सिंह शराब पीने का आदि था। वह अक्सर पिता से पैसों की मांग करता था। जब पिता पैसे देने से मना करते थे, तो धर्मेन्द्र उनसे विवाद करता और दबाव डालता था।
हत्या की वारदात
शराब के विवाद के चलते धर्मेन्द्र ने पिता से झगड़ा किया और गुस्से में आकर उनके सिर पर पत्थर पटक दिया। इस हमले में जगलाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तुरंत आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



