
Jagdalpur: दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने मुठभेड़ को फर्जी एनकाउंटर बताया, 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा
जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने हाल ही में हुई मुठभेड़ को लेकर आंध्रप्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस मुठभेड़ में नक्सली लीडर हिड़मा समेत 13 माओवादियों की मौत को फर्जी एनकाउंटर बताया जा सकता है।

30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान
संगठन ने इस घटना के विरोध में 30 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में बंद की घोषणा की है। प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध का हिस्सा है।
माओवादी नेता देवजी की गुप्त गिरफ्तारी
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आंध्रप्रदेश पुलिस ने हाल ही में माओवादी नेता देवजी को गिरफ्तार किया है, लेकिन इसकी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उनके अनुसार, देवजी सहित लगभग 50 माओवादी गुप्त स्थानों पर हिरासत में हैं और उन्हें अदालत में पेश नहीं किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



