
5वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटकता मिला शव, गांव में पसरा मातम
गरियाबंद। अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 5 में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चे का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना स्थल का दृश्य देखकर परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

मानसिक रूप से परेशान चल रहा था छात्र
परिवार के मुताबिक, छात्र पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह बीते 10 दिनों में केवल दो ही दिन स्कूल गया था। इसके साथ ही वह मोबाइल फोन का आदि हो गया था और ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताता था। पिछले कुछ दिनों में उसकी दिनचर्या और व्यवहार में बदलाव भी देखा गया।
कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ करके पूरे मामले को समझने का प्रयास कर रही है।गांव में बच्चे की मौत से गहरा शोक फैल गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चे का यह कदम बेहद दुखद और हैरान करने वाला है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



