March 4, 2026
Durg : MP के IAS अधिकारी के विवादित बयान पर बवाल

Durg : MP के IAS अधिकारी के विवादित बयान पर बवाल

Nov 27, 2025

मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विरोध की लहर तेज हो गई है। गुरुवार को सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दुर्ग कलेक्टोरेट परिसर के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

समाज में गुस्सा, कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी के बयान ने सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत किया है। समाज के लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की और आरोपी अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एफआईआर और कठोर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि उच्च पद पर बैठे अधिकारी द्वारा इस तरह का बयान समाज में तनाव बढ़ाने वाला है।

अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग तेज

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। समाज की ओर से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत करने की मांग की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix