March 4, 2026
Sukma:  एरिया डोमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट, महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल

Sukma:  एरिया डोमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट, महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल

Nov 27, 2025

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई है ।

ब्लास्ट में जवान के पैर में आई गंभीर चोट

घटना आज दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। जिला पुलिस बल की यह महिला आरक्षक नियमित एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर थी, तभी जमीन में लगाए गए आईईडी विस्फोट का शिकार हो गई। ब्लास्ट में जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

रायपुर एयरलिफ्ट

घायल आरक्षक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया नक्सलियों की हरकत मानी जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की आशंका पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix