March 5, 2026
तेज रफ्तार में स्टंट करना पड़ा महंगा: Durg में कार चालक गिरफ्तार, चार साथी भी दबोचे गए

तेज रफ्तार में स्टंट करना पड़ा महंगा: Durg में कार चालक गिरफ्तार, चार साथी भी दबोचे गए

Nov 27, 2025

नेवई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से कार चलाकर स्टंट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार में मौजूद चार अन्य युवकों को भी पहचान कर हिरासत में लिया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज
25 नवंबर 2025 को उतई-नेवई मेन रोड स्थित ओव्हरब्रिज के पास कार क्रमांक CG 07 CN 6610 के चालक और उसके साथियों द्वारा तेज गति से कार चलाते हुए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
इसके आधार पर 26 नवंबर को पेट्रोलिंग आरक्षक अरुण मिश्रा (क्र. 983) की रिपोर्ट पर नेवई थाना में मामले का अपराध क्रमांक 384/2025 दर्ज किया गया।
मामला धारा 281 बीएनएस, तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 66/192, 179 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।
मुख्य आरोपी कार चालक गिरफ्तार
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कार चालक मेराज शाह पिता आजाद शाह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कार को भी विधिवत जब्त किया गया।

कार में मौजूद चार अन्य स्टंटबाज भी पकड़े गए

कार में स्टंट करने वाले चार युवकों को भी पुलिस ने चिन्हित कर हिरासत में लिया। ये सभी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे:
1.रहमान साव, उम्र 22 वर्ष, निवासी उल्लासनगर कोहका, थाना सुपेला
2.अदनान खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी डिप्रापारा, दुर्ग
3.चंदन शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्टेशन मरौदा, एचएससीएल कॉलोनी, थाना नेवई
4.हुसैन शाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी जुनवानी, थाना स्मृतिनगर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix